बैगलूरु । बैंगलोर जैन सेवा मंडल की आम सभा संस्था के कार्यालय पूर्वी प्लाजा में आयोजित की गई।
संस्था की आम सभा में निवर्तमान अध्यक्ष वसंत वेदमूथा ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आभार प्रकट करते धन्यवाद ज्ञापित किया। निवर्तमान सचिव प्रकाश भोजानी ने पिछली मिटिंग की कार्यवाही से अवगत कराते हुए अब तक हुए कार्यो पर प्रकाश डाला।
नवीन कार्यकारणी का गठन – संस्था के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि संस्था के आगामी तीन वर्ष के लिए नए पदाधिकारी के चयन हेतु चर्चा की गई। तीस सदस्यों की उपस्थिति में सर्व सहमति से फिर एक बार वसंत वेदमूथा को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया । अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप वेदमूथा एवं जयंतीलाल बालर, सचिव कीर्तिकुमार बंधामुथा, उप सचिव घेवरचंद सालेचा, कांतिलाल गांधीमुथा, कोषाध्यक्ष मदनलाल वेदमूथा एवं सह कोषाध्यक्ष कांतिलाल को सर्व सहमति से मनोनीत किया। प्रचार-प्रचार हेतु रमेश सालेचा एवं अशोक मुथा को कार्य सौंपा गया। इसी प्रकार प्रकाश भोजानी को कन्विनीयर बनाया गया।
संस्था करेंगी ये कार्य – संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष वंसत वेदमुथा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती तकलीफों में सहायक बनने, अनाथ आश्रमों में सहयोगी बनने हेतु एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से कार्य कर संस्था सहयोग प्रदान करेंगी। वेदमुथा ने संस्था द्वारा अब तक किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुए भावी योजनाओं की जानकारी भी दी।




