
महाराष्ट्र – पुणे से 45 किमी दूर बना अभय प्रभावना म्यूजियम एंड नॉलेज सेंटर
400 करोड़ से तैयार देश का पहला डिजिटल म्यूजियम शुरू, जैन इतिहास से रूबरू कराएगा।
भारत का पहला डिजिटल म्यूजियम अभय प्रभावना म्यूजियम एंड नॉलेज सेंटर दुनियाभर के दर्शकों के लिए खुल गया है। मुंबई-पुणे राजमार्ग पर पारवड़ी क्षेत्र स्थित इस म्यूजियम को तैयार करने में करीब 12 साल का समय लगा है। इसके अलावा इसके निर्माण में लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह जैन धर्म के इतिहास तथा दर्शन से रूबरू कराएगा। पुणे से करीब 45 किमी दूर इंद्रायणी नदी के किनारे और 2200 वर्ष पुरानी पीली जैन गुफाओं के करीब स्थित यह म्यूजियम 3.5 लाख वर्गफीट में फैला है। परिसर अभय प्रभावना म्यूजियम एंड नॉलेज सेंटर करीब 50 एकड़ में फैला है।
में चित्तौड़गढ़ दुर्ग की जैसलमेर के पत्थरों से तैयार भव्य प्रतिकृति है।
इसके 50 एकड़ में विशेष रूप से डिजाइन 30 दर्शक दीर्घाएं हैं, जिनमें अद्भुत कारिगरी, क्यूरेटेड इंस्टॉलेशन और जैन मूल्य के दर्शन होते हैं। यहां लगभग 350 से अधिक कलाकृतियां, मूर्तियां और प्रतिकृतियां हैं।