समर्पण, सेवा और नेतृत्व के लिए मिला सम्मान

नई दिल्ली। जैन समाज के लिए गर्व और हर्ष का क्षण — श्री मनोजकुमारजी रानुलालजी डागा को खरतरगच्छ युवा परिषद (KYUP) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद द्वारा यह नियुक्ति समाजसेवा, संगठनात्मक कुशलता और दीर्घकालिक समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।श्री डागा ने वर्षों से जैन समाज के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया है। उनका निस्वार्थ सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रही है। परिषद के पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।




