जैसलमेर चादर महोत्सव हेतु दिल्ली से 105 श्रद्धालुओं का होगा प्रस्थान

0
211

दिल्ली। जैसलमेर यात्रा समिति, दिल्ली के तत्वावधान में आगामी 6 से 8 मार्च तक प .पूज्य गच्छाधिपति श्री मणिप्रभसूरिजी म.सा. एवं स्वप्न दृष्टा प.पू. आचार्य श्री मनोज्ञ सागर जी म.सा. के सानिध्य में आयोजित होने वाले पावन जैसलमेर चादर महोत्सव में सहभागिता हेतु दिल्ली से लगभग 105 श्रद्धालुओं का समूह जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगा। यह यात्रा धार्मिक आस्था, भक्ति एवं सामूहिक साधना का अद्वितीय अवसर प्रदान करेगी।

यात्रा समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं में श्री विजय बुरड़, श्री मनीष नहाटा, श्री धनपत बोहरा, श्री हीरा घेवरिया, श्री पीयूष नाहटा एवं श्री आगम लोढ़ा विशेष रूप से व्यवस्थाओं में संलग्न हैं।
महोत्सव के संदर्भ में दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों को भी सादर आमंत्रण प्रदान किया गया। इसी क्रम में JAIN HERITAGE FOUNDATION INDO PAK के सेक्रेटरी श्री अश्विनी जी नाहटा एवं आत्मानंद जैन सभा, फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री राज कुमार जी ओसवाल आदि को सपरिवार जैसलमेर चादर महोत्सव में आमंत्रण हेतु निमंत्रण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर चादर महोत्सव दिल्ली क्षेत्र के सदस्य श्री विजय बुरड़ एवं श्री मनीष नाहटा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here