
हैदराबाद में कारवान स्थित श्री जिनकुशल दादावाड़ी में आगामी संघ शास्ता त्रय नगर वर्षावास 2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में खरतर गच्छाधिपति आचार्य प.पू. श्री मणिप्रभसुरीश्वरजी म.सा. के सूरत प्रवास में उनके दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दादावाड़ी से विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित हुए इस अवसर पर सम्पूर्ण चातुर्मास की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, धार्मिक आयोजनों एवं संघीय गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आचार्य श्री ने सभी समितियों से उनके दायित्वों एवं अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा चातुर्मास को अनुशासन, सेवा, साधना और भक्ति का आदर्श उदाहरण बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए।
आचार्य श्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि चातुर्मास केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संस्कार जागरण और समाज संगठन का महापर्व है। प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भावना, समर्पण और एकता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करे, यही सच्ची गुरु भक्ति है बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आचार्य श्री का भव्य नगर प्रवेश दिनांक 15 जुलाई 2026 को बोलारम से होगा, जबकि चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 26 जुलाई 2026 को महावीर हॉस्पिटल से श्री जिनकुशल दादावाड़ी तक विशाल शोभायात्रा एवं धर्ममय वातावरण के मध्य संपन्न होगा। सम्पूर्ण चातुर्मास के दौरान प.पु. श्री विरक्तमुनिजी म.सा. का भी सानिध्य प्राप्त रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक लाभ और मार्गदर्शन मिलेगा।
इस अवसर पर प्रमुख संयोजक कुशल कांकरिया, दादावाड़ी अध्यक्ष एवं वित्त समिति से प्रशांत श्रीमाल और महेंद्र गोलेच्छा, मार्गदर्शक मंडल से रायचंद छाजेड़, अमरचंद श्रीश्रीमाल एवं चुन्नीलाल संकलेचा उपस्थित रहे। स्वागत समिति से महावीर चौपड़ा एवं विमल नाहटा, आवास समिति से आतिश श्रीश्रीमाल एवं पदम कोठारी, वयावच्च समिति से विजय ओस्तवाल एवं राजेश पोकरणा, विहार समिति से विक्रमसिंह ढढ्ढा, पूजन समिति से विकेश भाई एवं दिलीप झाबक, पंडाल समिति से सुशील संचेती, मनोज नाहटा, बसंत बाफना एवं अशोक कटारिया और प्रचार-प्रसार समिति से गौतम सहलोत, प्रदीप सुराणा, प्रवीण नाहटा एवं ओमप्रकाश हुंडिया तथा खरतर गच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष रमेश पारेख ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
प्रेस विज्ञप्ति:
ओम प्रकाश हुंडिया एवं प्रदीप सुराणा
प्रचार प्रसार संयोजक समिति
Cell: 9553193115


