
बैगलूरु । बैंगलोर जैन सेवा मंडल कार्यकारिणी 2025 की आम सभा संस्था के कार्यालय पूर्वी प्लाजा में आयोजित की गई।
संस्था की आम सभा में नई कार्यकारिणी गठित, वसंत वेदमूथा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित
संस्था की वार्षिक आम सभा का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष श्री वसंत वेदमूथा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, निवर्तमान सचिव श्री प्रकाश भोजानी ने पिछली बैठक की कार्यवाही और संस्था द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी।
नई कार्यकारिणी का गठन
विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मीडिया प्रभारी श्री माणकमल भंडारी ने आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी चयन हेतु चर्चा का संचालन किया। उपस्थित तीस सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री वसंत वेदमूथा को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया। उनके नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया:
- उपाध्यक्ष: श्री दिलीप वेदमूथा, श्री जयंतीलाल बालर
- सचिव: श्री कीर्तिकुमार बंधामुथा
- उप सचिव: श्री घेवरचंद सालेचा, श्री कांतिलाल गांधीमुथा
- कोषाध्यक्ष: श्री मदनलाल वेदमूथा
- सह कोषाध्यक्ष: श्री कांतिलाल
- प्रचार प्रभारी: श्री रमेश सालेचा, श्री अशोक मुथा
- कन्विनीयर: श्री प्रकाश भोजानी
संस्था के आगामी उद्देश्य
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री वसंत वेदमूथा ने कहा कि संस्था समाज सेवा के उद्देश्यों को और व्यापक रूप देगी। वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, अनाथ आश्रमों को सहयोग, तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संस्था की अब तक की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।
“बैंगलोर जैन सेवा मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि नई टीम समाज सेवा में नए आयाम स्थापित करेगी।”