
पालीताणा (गुजरात)।
शाश्वत तीर्थधिराज श्री शत्रुंजय महातीर्थ पालीताणा की पावन छत्रछाया में आगामी वर्ष का एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन आयोजित होने जा रहा है। खरतलगच्छाधिपति, जैनाचार्य 1008 परम पूज्य श्री पूज्य श्री जिनचन्द्रसूरीजी म.सा. की पवित्र निश्रा में 53वाँ पटोत्सव दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) एवं 1 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होगा।
पटोत्सव उपरांत 02 से 13 फरवरी 2026 तक 10 दिवसीय सत्य साधना शिविर का आयोजन रखा गया है। शिविर में साधना, स्वाध्याय, ध्यान एवं आध्यात्मिक अनुशासन के विविध सत्र होंगे, जिनमें देशभर से साधक बड़ी संख्या में भाग लेने की अपेक्षा है।
कार्यक्रम का “कृतज्ञता दिवस” 13 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा, जो भगवान आदिनाथ केव लज्ञान कल्याणक के निमित्त आयोजित होगा। संपूर्ण कार्यक्रम श्री सौधर्म निवास, तलेटी रोड, पालीताणा में सम्पन्न होगा।
इस आयोजन के विनेदक बड़ा उपासरा खरतरगच्छ श्री संघ एवं समस्त गुरु भक्त हैं। इच्छुक साधक 15 जनवरी 2026 तक उपलब्ध फोन नंबरों पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
पालीताणा में होने जा रहा यह आयोजन जैन समाज के लिए आध्यात्मिक उन्नति, साधना और गुरु भक्ति का अद्भुत अवसर लेकर आ रहा है।




