आगामी भायंदर नगर दीक्षा महोत्सव — 30 नवम्बर 2025 को होगा भव्य आयोजन

0
460

भायंदर, मुंबई।
जैन समाज के लिए अत्यंत पावन और उल्लासपूर्ण अवसर निकट आ रहा है। आगामी 30 नवम्बर 2025 (मगसर सुद 10, रविवार) को भायंदर में भायंदर नगर दीक्षा महोत्सव” का भव्य आयोजन सम्पन्न होने जा रहा है। इस शुभ अवसर में समाज के दो मुमुक्षु — मुमुक्षु लकीबेन नितिनभाई वोहेरा एवं मुमुक्षु खुशीबेन नितिनभाई वोहेरा — संयम मार्ग पर पदार्पण करने जा रही हैं।

यह दीक्षा महाअनुष्ठान पुण्यसम्राट श्री जयन्तसेनसूरीश्वरजी महाराज के पट्टधर प.पू. सौधर्मबृहत्तपगच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज तथा वरदाता प.पू. श्री जयरत्नसूरीश्वरजी महाराज की निश्रा एवं आज्ञा में आयोजित होगा। दोनों मुमुक्षु वर्तमान गच्छाधिपति हृदयसम्राट श्रीमद विजय नित्यसेनसूरि महाराज एवं जयरत्नसूरि महाराज की प्रेरणा में आदर्श चरित्र जीवन का अनुसरण कर रही हैं।

दीक्षा महोत्सव को लेकर भायंदर तथा मुंबई जैन समाज में अत्यंत उत्साह का वातावरण है। आयोजन समिति ने समाजजनों से आग्रह किया है कि वे इस पावन दीक्षा अवसर में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करें और इस दुर्लभ आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बनें।

इस आयोजन का संचालन श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ – मुंबई द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here