श्री जैसलमेर लौद्रवपुर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

0
90

श्री जैसलमेर लौद्रवपुर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट, जैसलमेर की नई कार्यकारिणी का सफलतापूर्वक गठन कर लिया गया है। इस अवसर पर विधायक श्री प्रताप सिंह जी सिंघवी तथा पूर्व डीजीपी (राजस्थान पुलिस) IPS श्री राजीव जी दासोत को ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी और समर्पित श्रावकों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

ट्रस्ट के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: श्री महेन्द्रसिंह जी भंसाली, जोधपुर
  • उपाध्यक्ष: श्री चांदमल जी जिंदाणी, कोलकाता
  • प्रबंधक मंत्री: श्री सुभाषचंद जी बापना, रामगंजमंडी
  • कोषाध्यक्ष: श्री नवीन जी राखेचा, जैसलमेर
  • सहमंत्री: श्री विजयकुमार जी बुरड़, दिल्ली
  • प्रचार मंत्री: श्री विमलकुमार जी मेहता, कोलकाता

इन सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के निर्वाचन पर समग्र जैन समाज और संघ के सदस्यों में हर्ष का माहौल है। सभी पदाधिकारियों को समाज के गणमान्यजनों, श्रावक-श्राविकाओं एवं शुभचिंतकों द्वारा खूब-खूब बधाई एवं मंगल शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही हैं।

समाज को पूर्ण विश्वास है कि इस नई, ऊर्जावान और अनुभवी टीम के कुशल नेतृत्व में श्री जैसलमेर लौद्रवपुर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा तथा तीर्थ के विकास, जीर्णोद्धार एवं धर्म प्रभावना के कार्यों को एक नई दिशा और गति मिलेगी।
“श्रमण भारती” पत्रिका परिवार नवनिर्वाचित ट्रस्टी एवं समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ प्रेषित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here