कुम्हारी। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि प.पू. उपाध्याय प्रवर श्री महेंद्रसागर जी म.सा. एवं प.पू. मनीषसागर जी म.सा. के सुशिष्य, प.पू. प्रशांतसागर जी म.सा. का 19 नवम्बर 2025 को शांत भाव से देवलोकगमन हो गया।

पूज्य श्री अपने संयममय जीवन, विनयशील आचरण, साधना एवं धर्मप्रभावना के लिए संघ–समाज में अत्यंत सम्मानित थे। उनके देवलोकगमन से साधु–साध्वी संघ एवं श्रावक समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
दिवंगत संत की बैकुंठी–डोली यात्रा, कैवल्यधाम तीर्थ, कुम्हारी से विधिपूर्वक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में साधु–साध्वी भगवंतों, श्रावक–श्राविकाओं ने सहभागिता कर अंतिम दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
श्रमण भारती पत्रिका पूज्य श्री के देवलोकगमन पर गहरा दुःख व्यक्त करती है तथा दिवंगत आत्मा के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।




