महत्वपूर्ण सूचना- पालीताना शत्रुंजय पर्वत क्षेत्र के यात्रियों हेतु

0
366

वन विभाग के अनुसार, करीब 18 शेरों का परिवार शत्रुंजय पर्वत और आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है।
सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से निवेदन है कि कृपया सावधानी बरतें और नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।pc

🦁 (1) शेरों को किसी भी प्रकार से परेशान या उकसाने का प्रयास न करें।
🦯 (2) यात्रा के दौरान लाठी साथ रखें तथा रात में जाने पर टॉर्च अवश्य रखें।
🚫 (3) किसी भी परिस्थिति में जंगल के रास्तों से यात्रा न करें।
⚠ (4) यदि शेर रास्ते में दिखाई दे या न हटे तो उसे स्वयं भगाने का प्रयास न करें ,तुरंत वन विभाग से संपर्क करें।
📵 (5) शेर का वीडियो या फोटो खींचने का प्रयास न करें, बल्कि सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें।
🌞 (6) केवल दिन के समय, जब दृश्यता कम से कम 30 मीटर तक हो, तभी यात्रा करें।
🛏 (7) खुले में रुकने या सोने से बचें।

📞 संपर्क हेतु वन विभाग अधिकारीगण:

वनपाल श्री: 9408887999

वनरक्षक श्री (तळेटी बीट): 9725809708

वनरक्षक श्री (आदपुर बीट): 8758358738

वनरक्षक श्री (जीवापुर बीट): 7202077183

🙏 आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है। कृपया वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें एवं अन्य यात्रियों को भी सावधान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here