गुरुग्राम। रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ, गुरुग्राम द्वारा बस यात्रा के माध्यम से आगरा गुरु दर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संघ के लगभग 45 श्रावक–श्राविकाओं ने प्रातः काल गुरुग्राम से प्रस्थान कर आगरा स्थित परम पूज्य श्री जय मुनि जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। गुरु दर्शन के दौरान संघजनों ने विनम्र वंदना कर पूज्य गुरुदेव के प्रेरक प्रवचन का श्रवण किया।

आगरा पहुंचने पर स्थानकवासी जैन संघ, आगरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुग्राम संघ के आगमन पर हर्षोल्लास से स्वागत अभिनंदन किया गया। दोनों संघों के सदस्यों के बीच आत्मीय धार्मिक भावना का सुंदर मिलन देखने को मिला।
पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का अनूठा संगम रहा। संघ अध्यक्ष श्री के.एल. जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में महामंत्री श्री कपिल जैन एवं कोषाध्यक्ष श्री गुलशन राय जैन आदि पूरी टीम ने आयोजन व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाई।
सभी यात्रियों ने इस गुरु दर्शन यात्रा को आत्मिक शांति, प्रेरणा और समाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक बताया।




